नये आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा लोगों को दी महत्त्वपूर्ण जानकारी
![](https://www.gadhkumonews.com/wp-content/uploads/2024/06/FB_IMG_1719584740897-1024x832.jpg)
पिथौरागढ़: भारत सरकार द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए, पूर्व से प्रचलित तीन कानून 1-भारतीय दण्ड संहिता, 2- भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता व 3- भारातीय साक्ष्य अधिनियम में बदलाव कर नये कानून बनाये गये हैं । जिसमें भारतीय दण्ड संहिता को बदलकर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता को बदलकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, तथा भारतीय साक्ष्य अधियनियम 1872, को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 कर दिया गया है। नये कानून में कुछ धाराओं को हटाकर कुछ नई धाराऐं जोड़ी गयी है।
कई अपराधों में जुर्माना बढ़ाया गया है
कई अपराधों में सजा की अवधि बढ़ाई गयी है।
महिला सम्बन्धित अपराधों पर सख्त कानून बनाये गये हैं।
डिजिटल रिकार्ड, इलेक्ट्रानिक रिकार्ड को साक्ष्य के रूप में स्वीकार्यता दी गयी है।
नया कानून 01 जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा IGOT Karmayogi App लॉन्च किया गया है जिसमें नये कानून से सम्बन्धित जानकारी दी गयी है । आम जनता भी इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर जानकारी ले सकते हैं।